केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सीएम धामी से की मुलाकात, स्थानीय रोजगार और सड़क-स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा उठाया

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, आशा नौटियाल मुख्यमंत्री मुलाकात, पुष्कर सिंह धामी, केदारनाथ विधानसभा, केदारनाथ स्थानीय स्वरोजगार, केदारनाथ धाम रोजगार,
खबर शेयर करें:

 महेन्द्र कुमार पप्पू

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, स्थानीय स्वरोजगार और सड़क-स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा उठाया।

धामी ओर आशा नौटियाल की मुलाकात

रुद्रप्रयाग-  केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विधायक आशा नौटियाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ धाम में स्थानीय स्वरोजगार की सुरक्षा, ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण और मोहनखाल–किणझाणी–चोपता मोटर मार्ग के नव निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

विधायक ने केदारनाथ धाम और पैदल यात्रा मार्ग पर वर्षों से स्वरोजगार कर रहे स्थानीय लोगों की आजीविका सुरक्षित रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों का संरक्षण भी जरूरी है।

उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने तथा आवश्यक चिकित्सकीय एवं अन्य पदों के सृजन का अनुरोध किया। विधायक के अनुसार ऊखीमठ चारधाम एवं पंचकेदार यात्रा का प्रमुख पड़ाव होने के साथ तहसील और ब्लॉक मुख्यालय भी है, इसलिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है।

इसके अलावा मोहनखाल–किणझाणी–चोपता मोटर मार्ग के नव निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन और विकास को गति मिलेगी। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->