शादी से ससुराल लौट रही विवाहिता तिलवाड़ा से लापता

युवती 3 दिन से लापता,
खबर शेयर करें:

 रामरतन सिंह पंवार

शादी से ससुराल लौट रही विवाहिता तिलवाड़ा से लापता, परिजनों ने तहसील में दी तहरीर


जखोली (रुद्रप्रयाग): विकासखंड जखोली के अंतर्गत पट्टी भरदार के जाखाल गाँव की एक विवाहिता बीते तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। महिला अपने मायके में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गई थी, जहाँ से ससुराल लौटते समय वह रास्ते से गायब हो गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कहीं सुराग नहीं लगा, तो अब राजस्व पुलिस (तहसील) में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जाखाल भरदार निवासी रिंकी देवी  कुछ दिन पूर्व अपने मायके त्यूँखर गाँव गई हुई थी। 14 मार्च को शादी समारोह संपन्न होने के बाद रिंकी अपने चाचा के साथ वाहन से ससुराल के लिए निकली थी। दोपहर के समय वह तिलवाड़ा बाजार में वाहन से यह कहकर उतर गई कि वह यहाँ से दूसरे वाहन के जरिए अपने गाँव जाखाल पहुँच जाएगी।

 मामले का खुलासा तब हुआ जब शाम लगभग 4 बजे रिंकी के पिता ने उसके ससुराल फोन कर कुशलक्षेम पूछी। ससुराल पक्ष ने बताया कि रिंकी अभी तक घर नहीं पहुँची है। इसके बाद जब परिजनों ने रिंकी के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद आने लगा। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने सभी रिश्तेदारों और परिचितों के यहाँ खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

थक-हारकर युवती के पिता ने जखोली तहसील पहुँचकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से बेटी की जल्द से जल्द खोजबीन करने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->