अगस्त्यमुनि में शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अमन और कार्तिक ने मारी बाजी

अगस्त्यमुनि शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता, जनपद स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता, रुद्रप्रयाग खेल प्रतियोगिता अगस्त्यमुनि खेल प्रतियोगिता,
खबर शेयर करें:

 

अगस्त्यमुनि में शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

अगस्त्यमुनि में शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।


अंडर-14 में अमन और अंडर-16 में कार्तिक ने मारी बाजी, प्रथम-द्वितीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिभाग।

अगस्त्यमुनि। खेल मैदान अगस्त्यमुनि में आयोजित जनपद स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से ब्लॉक स्तर पर चयनित बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दमखम दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के तहत अलग-अलग आयु वर्गों में दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद और लंबी कूद समेत विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। अंडर-14 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अमन सिंह ने प्रथम और अंकुश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-16 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में कार्तिक प्रथम तथा संतोष द्वितीय रहे।

बालिका अंडर-19 वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा में साक्षी ने प्रथम और आईशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

जिला खेल समन्वयक शिव सिंह नेगी ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नवेंदु मोहन रावत, भानु प्रताप रावत, गयासुद्दीन सिद्दीकी, रसना रौथाण, अंकित रौथाण सहित शिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे। मंच संचालन शेर मोहम्मद ने किया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->