मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर एक महिला को खेत में बाघ ने बनाया निवाला

बाघ ने बनाया महिला को निवाला,
खबर शेयर करें:
हिमालय की आवाज/न्यूज पोर्टल।

 मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर एक महिला को खेत में बाघ ने बनाया निवाला।

59 बर्षीय महिला श्रीमती रुपा देवी को बाघ ने घर से 25 मीटर की दूरी पर खेत मे काम करते हुए बनाया निवाला।

जखोली। विकासखंड जखोली के अन्तर्गत बरसीर  गांव के डांडा नामी तोक मे एक‌ 59 बर्षीय महिला रुपा देवी पत्नी रमेश थपलियाल को‌ बाघ ने अपना निवाला बना दिया है।

जानकारी के‌ लिए बता दे कि जखोली मे विगत वर्ष में 1 महिला को देवल में बनाया था निवाला, वही 4 महिलाओं को बाघ ने हमला कर बनाया था निवाला। 
घटना आज सांय को लगभग 6 बजे  के करीब घर से 25 मीटर की दूरी पर खेत मे काम कर रही महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। महिला के गले व पेट में  वार कर महिला को अपना निवाला बनाया।
घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है व वन विभाग से बाघ को मारने या पकड़ने की बात कही जा रही है। जबतक प्रशासन के द्वारा  इस आदमखोर बाघ को मारने या पकड़ने के आदेश जारी नही किये जाते तबतक महिला के शव को उठाया नही जाएगा।
मौके पर वन विभाग से उपप्रभागीय वनाधिकारी डॉ0 दिवाकर गैरोला, वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी हरीश थपलियाल व अन्य कर्मचारी व जखोली चौकी से चौकी इंचार्ज श्री विनोद कुमार, कांस्टेबल राजेश, हेड कांस्टेबल मनबर सिंह मौके पर मौजूद हैं।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->