चिरबिटिया कृषि महाविद्यालय में नवंबर के प्रथम सप्ताह लगेगा किसान मेला

पर्वतीय कृषि महाविद्यालय चिरबिटिया, डॉ बीपी भट्ट, किसान मेला चिरबिटिया, उत्तराखंड उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार, चिरबिटिया कृषि महाविद्यालय,
खबर शेयर करें:

 

कुलपति डॉ. बीपी भट्ट ने किया पर्वतीय कृषि महाविद्यालय चिरबिटिया का निरीक्षण।

कुलपति डॉ. बीपी भट्ट ने किया पर्वतीय कृषि महाविद्यालय चिरबिटिया

जखोली। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कुलपति डॉ. बीपी भट्ट ने पर्वतीय कृषि महाविद्यालय चिरबिटिया का निरीक्षण कर महाविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास और कर्मचारी आवास के निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए निर्माणदायी विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। 

  इस दौरान नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित किसान मेले की तैयारियों को लेकर बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई तथा आयोजन से जुड़े सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। किसान मेले के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्र के किसानों को कृषि, उद्यान एवं वानिकी से संबंधित जानकारी और उपयोगी तकनीकों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। 

   इस अवसर पर डॉ. अरुणाचलम, डॉ. लक्ष्मी रावत, डॉ. पद्म सिंह, धीरज उपाध्याय, लुठियाग के पूर्व प्रधान रूप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि लुठियाग सेन सिंह मेहरा, अर्जुन सिंह, जनविकास संस्थान अध्यक्ष बैशाखी लाल, डॉ. संजीत सिंह, संपूर्ण सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->