जखोली में अवैध शराब के साथ बचवाड़ का पूर्व प्रधान गिरफ्तार

जखोली अवैध शराब, रुद्रप्रयाग पुलिस कार्रवाई, पूर्व प्रधान गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम रुद्रप्रयाग, जखोली समाचार,
खबर शेयर करें:

 अवैध शराब के साथ बचवाड़ का पूर्व प्रधान गिरफ्तार, राजनीतिक धौंस रही नाकाम।

जखोली- रुद्रप्रयाग जनपद के विकासखंड मुख्यालय जखोली के समीप पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बचवाड़ गांव के पूर्व प्रधान रणजीत सिंह पुत्र नैन सिंह को गिरफ्तार किया है। 24 जुलाई की देर रात करीब 10:45 बजे गुप्त सूचना के आधार पर जखोली चौकी प्रभारी (अपर उ.नि.) सोमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 'आर आर रेस्टोरेंट' में छापेमारी कर आरोपी के कब्जे से 34 अध्धे और 77 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी पूर्व प्रधान ने अपनी राजनीतिक पहुंच और वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों की धौंस दिखाकर पुलिस को डराने का प्रयास किया। हालांकि, चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह बिष्ट, क़ा0 अनिल कुमार और का0 सुनील प्रकाश ने बिना किसी दबाव में आए निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मु.सं.अ. 43/2026 पंजीकृत किया गया है, जिसकी जांच घोलतीर चौकी के अ.उ.नि. सुरेंद्र लाल को सौंपी गई है।

पुलिस की इस निष्पक्ष और निडर कार्रवाई पर क्षेत्रीय प्रबुद्ध जनों ने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि जखोली विकासखंड के कई गांवों में महिला समूहों ने अवैध शराब की बिक्री और शादियों आदि में शराब परोसने पर जुर्माने का कड़ा प्रावधान लागू किया है। पुलिस और स्थानीय महिलाओं की इस तरह की सक्रियता से क्षेत्र में शराब माफियाओं के हौसले पूरी तरह पस्त होंगे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->