धारकुडी जनता दरबार में पेयजल, सिंचाई और सड़क का मुद्दा, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर प्रधान नाराज

धारकुड़ी गावँ में जनता दरबार, पेयजल विद्युत सिंचाई व सड़क के मुद्दो पर लोगों में रोष, धारकुड़ी आपदा,
खबर शेयर करें:

 

धारकुड़ी बांगर के जनता दरबार में पेयजल, सिंचाई और सड़क के मुद्दे उठे।

धारकुड़ी गावँ में जनता दरबार- हिमालय की आवाज

जखोली। सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत धारकुड़ी में गुरुवार को एसडीएम जखोली की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागवार समीक्षा के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं।

धारकुड़ी बांगर में जनता दरबार- हिमालय की आवाज

धारकुड़ी बांगर में जनता दरबार- हिमालय की आवाज

धारकुड़ी बांगर में जनता दरबार- हिमालय की आवाज

धारकुड़ी बांगर में जनता दरबार- हिमालय की आवाज

ग्राम प्रधान स्नेहा देवी ने पशुपालन विभाग द्वारा कृत्रिम गर्भाधान के लिए लिए जा रहे 800 रुपये शुल्क का मुद्दा उठाते हुए कहा कि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिया जाना उचित नहीं है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के समीप क्षतिग्रस्त डाट पुलिया से बच्चों को खतरा बताते हुए सिंचाई विभाग से इसके शीघ्र मरम्मत की मांग की। साथ ही पंचायत क्षेत्र में अवशेष सिंचाई नहर का कार्य जल्द पूरा करने की अपेक्षा जताई।

प्रधान ने हर घर जल योजना का कार्य पूर्ण होने के बाद इसे ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने तथा ऐरवाड़ी तक सड़क निर्माण के सर्वे और अन्य विभागीय औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने की मांग की।

पेयजल समस्या पर उन्होंने कहा कि आपदा में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन छह माह बाद भी ठीक नहीं हुई है। उन्होंने कहा, “जल जीवन का आधार है। छह माह तक पेयजल समस्या का समाधान न होना गंभीर विषय है।”

विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी प्रधान ने नाराजगी जताई और भविष्य में शत-प्रतिशत उपस्थिति की अपेक्षा की। कार्यक्रम में एसडीएम जखोली, भगत सिंह फोनिया, स्नेहा देवी, पाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->