भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने पर पंकज बुटोला ने जताया आभार।
जखोली। विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत मखेत (उदयनगर) निवासी पंकज बुटोला को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश नेतृत्व और कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
पंकज बुटोला ने कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि वह भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से संगठन मजबूत होता है। नई जिम्मेदारी के बाद उनका प्रयास रहेगा कि पार्टी संगठन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो तथा क्षेत्र की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने संगठन हित में पूरी सक्रियता से कार्य करने की बात कही।


