उत्तराखंड से दिनेश आर्य को भाजपा ने बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, 16 अक्टूबर को चुनाव

भाजपा ने बनाया दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी, दिनेश आर्य राज्यसभा, दिनेश आर्य भाजपा,उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव 2026,
खबर शेयर करें:

 

भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी, 16 अक्टूबर को मतदान।

भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी- हिमालय की आवाज

देहरादून। उत्तराखंड में रिक्त होने वाली राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल निवासी दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम को मंजूरी दी। इसके साथ ही राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी- हिमालय की आवाज

दिनेश आर्य भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और नैनीताल भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न संगठनात्मक दायित्व संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह उत्तराखंड राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं। उन्हें राज्य मंत्री स्तर का दर्जा प्राप्त है।

भाजपा के इस निर्णय के बाद उत्तराखंड की राजनीति में संगठनात्मक पृष्ठभूमि और कुमाऊं क्षेत्र के प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर आर्य का चयन ऐसे समय हुआ है, जब पार्टी के भीतर कई वरिष्ठ नेताओं के नामों को लेकर भी चर्चा थी।

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर वर्तमान सदस्य नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार सीट के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान और मतगणना होगी। उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर भी इसी दिन चुनाव निर्धारित है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->