अगस्त्यमुनि में RSS का युवा सम्मेलन, 367 युवाओं ने पारंपरिक खेलों में दिखाया दमखम।
अगस्त्यमुनि। युवाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ने और उनमें शारीरिक दक्षता, अनुशासन व टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से अगस्त्यमुनि में RSS का युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 367 युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
सम्मेलन के दौरान कबड्डी, मंडल खो, रुमाल झपट्टा, रस्साकस्सी, मंदिर दर्शन, ताला-चाबी, सहायता और संघर्ष सहित विभिन्न पारंपरिक खेल एवं शारीरिक गतिविधियां आयोजित की गईं। संघर्ष प्रतियोगिता में पैर में रस्सी बांधकर तथा दूसरी टीम के खिलाड़ियों को रोकने जैसी गतिविधियों में युवाओं ने अपनी शारीरिक क्षमता और टीम समन्वय का प्रदर्शन किया। इसके अलावा जलेबी दौड़ और पिरामिड निर्माण प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही।
आयोजकों ने कहा कि पारंपरिक खेल युवाओं को शारीरिक रूप से सक्रिय रखने के साथ उनमें आपसी सहयोग और अनुशासन की भावना विकसित करने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में विभाग सेवा प्रमुख जगदीश जग्गी, जिला कार्यवाह शैलेंद्र, जिला प्रचारक नितिन, जगदंबा, आशुतोष, वीरेंद्र, अनंतपाल सहित स्वयंसेवक मौजूद रहे।


