केदारनाथ मार्ग पर 50 लाख की सुरक्षा दीवार धंसी

रामपुर सिंक जोन केदारनाथ मार्ग,केदारनाथ यात्रा मार्ग भू-धंसाव,रुद्रप्रयाग केदारनाथ मुख्य समाचार,
खबर शेयर करें:

 

केदारनाथ मार्ग पर 50 लाख की सुरक्षा दीवार धंसी।

 रामपुर सिंक जोन में आवाजाही बनी जोखिम भरी, निर्माण कार्य पर उठे सवाल।

 केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रामपुर स्थित संवेदनशील 'सिंक जोन' में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हाल ही में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित पक्की सुरक्षा दीवार का अधिकांश हिस्सा धंस गया है। सुरक्षा दीवार के अचानक ध्वस्त होने से मोटर मार्ग का एक बड़ा भाग भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे इस स्थान से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और वाहनों के लिए आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो गई है।

उल्लेखनीय है कि केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रामपुर के समीप पिछले कई वर्षों से लगभग 40 मीटर सड़क का हिस्सा भू-धंसाव (सिंक जोन) की चपेट में है। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) विभाग द्वारा इस स्थान के स्थायी समाधान के लिए समय-समय पर लाखों रुपये खर्च किए जाते रहे हैं, लेकिन समस्या का ठोस और स्थायी हल आज तक नहीं निकल सका है। इसी चालू वर्ष में विभाग द्वारा यहाँ भू-धंसाव रोकने के लिए पक्की सुरक्षा दीवार खड़ी की गई थी, जो मानसून सीजन की पहली भारी बारिश की मार भी नहीं झेल सकी और ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

स्थानीय निवासी विक्रम सिंह ने विभागीय कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब यह क्षेत्र वर्षों से सिंक जोन के रूप में चिन्हित है, तो इसके स्थायी उपचार के ठोस उपाय क्यों नहीं किए गए? उन्होंने आरोप लगाया कि हर साल अस्थायी कार्यों के नाम पर लाखों रुपये का बजट बहाया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत जस की तस बनी हुई है। 

 राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा अभी कार्य प्रगति पर है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि धंसाव वाले स्थान के स्थायी उपचार के लिए शीघ्र ही आवश्यक और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->