जखोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नेपाल मूल के मजदूरों के खोए तीन मोबाइल किए बरामद

जखोली पुलिस, मोबाइल बरामद, नेपाल के मजदूर, सर्विलांस टीम, रुद्रप्रयाग पुलिस, खोए मोबाइल मिले ,
खबर शेयर करें:

 जखोली पुलिस की बड़ी कामयाबी: नेपाल मूल के मजदूरों के खोए तीन मोबाइल सर्विलांस की मदद से बरामद, जनता ने की सराहना।

जखोली। उत्तराखंड पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से आज नेपाल मूल के तीन गरीब मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। दिनांक 17 जुलाई 2026 को चौकी जखोली में प्रदीप पुत्र ढोली राम, जो वर्तमान में जखोली ब्लॉक में मजदूरी करते हैं और मूल रूप से ग्राम गलात, पोस्ट दारमा गापा, जिला सलियन, नेपाल के निवासी हैं, ने सूचना दी कि ब्लॉक में सरकारी पुस्ता निर्माण कार्य के दौरान उनके और उनके दो अन्य साथी मजदूरों मान सिंह पुत्र झलकमान तथा आकाश पुत्र खीम बहादुर के मोबाइल फोन कहीं खो गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जखोली चौकी प्रभारी और पुलिस टीम ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सर्विलांस की मदद से तीनों मोबाइलों को ट्रैक किया और बेहद कम समय में उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। बरामद किए गए तीनों स्मार्टफोन आज उनके असली स्वामियों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। अपनी मेहनत की कमाई से खरीदे गए मोबाइल वापस पाकर मजदूरों ने जखोली पुलिस का आभार जताया। पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय जनता और प्रबुद्ध नागरिकों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->