हरेला पर्व पर बजीरा, कण्डाली व मरगावँ में जलागम विभाग ने किया वृहद वृक्षारोपण

बजीरा जखोली हरेला वृक्षारोपण,उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण अभियान,
खबर शेयर करें:

 

हरेला पर्व पर बजीरा, कण्डाली व मरगावँ में जलागम विभाग ने किया वृहद वृक्षारोपण।

 पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

जखोली (रुद्रप्रयाग)। लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत बजीरा के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में व कण्डाली मरगावँ में जलागम विभाग के द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरणविदों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के 400 से अधिक पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।



कार्यक्रम में जलागम के यूनिट प्रभारी विजय शाह ने नागेन्द्र इंटर कॉलेज बजीरा के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण तथा 'हरित उत्तराखंड' का संदेश दिया। विद्यालय के प्रबंधक भगत सिंह पुंडीर ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति और जीवन के प्रति हमारी संवेदनशीलता का प्रतीक है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सिंह राणा ने वनों को पृथ्वी की अमूल्य धरोहर बताते हुए जल संरक्षण और जैव विविधता के लिए वृक्षों को अनिवार्य बताया।

तिलवाडा यूनिट के इंचार्ज ओमप्रकाश टम्टा ने बताया कि हरेला पर्व मानव और प्रकृति के अटूट संबंध का जीवंत प्रतीक है। मुख्य रूप से उत्तराखंड में मनाया जाने वाला यह त्योहार नई फसल, खुशहाली और हरियाली का स्वागत करता है। इस दिन घरों में बोए गए अनाज के अंकुरों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। मानव जीवन के लिए जहाँ यह पर्व आपसी प्रेम और उत्साह का संचार करता है, वहीं प्रकृति के लिए यह वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान है। संक्षेप में कहें तो, हरेला हमें याद दिलाता है कि प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानव जीवन समृद्ध रहेगा।

कार्यक्रम में जलागम के तिलवाडा यूनिट इंचार्ज ओमप्रकाश टम्टा, ग्राम प्रधान रेखा देवी, कनिष्ठ अभियन्ता मनोज रावत, कृषि कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र, फारेस्ट विशेषज्ञ अनिल टोलिया, सहायक प्रमोद कुमार, कोर्डिनेटर सतीश भट्ट, कार्यालय सहायक सरिता नेगी,  मालचंद रावत, बलवीर नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष दीना देवी, राजेंद्र चौहान, उम्मेद सिंह, अनिल नेगी और उत्तम राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व नौनिहाल उपस्थित रहे।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->