रुद्रप्रयाग के बिजराकोट में यूएबी ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त

Rudraprayag Drone Crash, Bijrakot Sari Village Accident, Uttarakhand UAV Crash News, Nandan Singh Rajwar District Disaster Management, Kedarnath Valle
खबर शेयर करें:

 

रुद्रप्रयाग के बिजराकोट में यूएबी ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला।

 हेलीकॉप्टर क्रैश की अफवाह से मचा हड़कंप।

रुद्रप्रयाग- जनपद के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हवाई हादसा होने से टल गया। सारी गांव से लगभग 7-8 किलोमीटर ऊपर स्थित ऊंचाई वाले बिजराकोट क्षेत्र में अपराह्न 2:36 बजे एक मानवरहित विमान (यूएबी ड्रोन) अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

शुरुआती दौर में बेहद दुर्गम और ऊंचाई पर स्थित इस निर्जन इलाके में किसी हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की अफवाह फैल गई थी, जिससे जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने तत्काल स्थानीय ग्रामीणों से संपर्क साधा और वस्तुस्थिति की सटीक जानकारी जुटाई, जिसके बाद स्पष्ट हुआ कि क्रैश होने वाली वस्तु हेलीकॉप्टर नहीं बल्कि एक बड़ा यूएबी ड्रोन था।

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा मार्ग और सीमांत संवेदनशील क्षेत्रों में इन दिनों राहत, बचाव व निगरानी कार्यों के लिए ड्रोन उड़ानों का परीक्षण और संचालन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया तकनीकी खराबी या खराब मौसम को इस हादसे की वजह माना जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंचकर मलबे और तकनीकी डेटा को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है, ताकि ड्रोन के स्वामित्व और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->