अगरबत्ती निर्माण का हुनर सीख आत्मनिर्भर बनेंगी 35 महिलाएं

अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण, जखोली, दरमोला गांव, एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग, महिला स्वरोजगार, ग्रामीण महिलाओं का प्रशिक्षण, धूप अगरबत्ती निर्माण,
खबर शेयर करें:

 अगरबत्ती निर्माण का हुनर सीख आत्मनिर्भर बनेंगी 35 महिलाएं।

दरमोला गावँ में 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ।

जखोली। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), रुद्रप्रयाग की ओर से विकासखंड जखोली के दरमोला गांव में 12 दिवसीय धूप एवं अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पांच सितंबर से शुरू हुआ प्रशिक्षण 16 सितंबर तक चलेगा। इसमें क्षेत्र की 35 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।





प्रशिक्षण के दौरान लीड बैंक अधिकारी अनूप सिंह ने महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय साक्षरता, ऋण सुविधाओं और स्वरोजगार के लिए उपलब्ध वित्तीय विकल्पों की जानकारी दी। आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने संस्थान की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में बताया।

चंपावत से पहुंची मास्टर ट्रेनर भावना जोशी महिलाओं को धूप, अगरबत्ती और अन्य संबंधित उत्पाद तैयार करने की तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रशिक्षण में उत्पाद निर्माण के साथ कच्चे माल का चयन, गुणवत्ता, पैकेजिंग, बाजार की मांग और उत्पादों के विपणन की जानकारी भी दी जा रही है। आरसेटी प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, उद्यमिता, व्यवसाय प्रबंधन और एंटरप्राइज से संबंधित जानकारी दी। महिलाओं के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी कराई जा रही हैं।

प्रशिक्षण को लेकर महिलाओं में उत्साह है। प्रशिक्षणार्थियों का कहना है कि अगरबत्ती निर्माण का हुनर सीखकर वे गांव में ही छोटा व्यवसाय शुरू कर आय का साधन विकसित कर सकेंगी। आरसेटी का यह प्रयास ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->