पत्रकार दिलबर सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन, रुद्रप्रयाग के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

दिलबर सिंह बिष्ट, पत्रकार दिलबर सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग पत्रकार, खांकरा समाचार, रुद्रप्रयाग न्यूज, पत्रकार निधन, रुद्रप्रयाग पत्रकारिता जगत,
खबर शेयर करें:

 

नहीं रहे खांकरा निवासी पत्रकार दिलबर सिंह बिष्ट।

आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, पत्रकार साथियों और जनप्रतिनिधियों ने जताया गहरा दुख।

रुद्रप्रयाग। खांकरा निवासी पत्रकार दिलबर सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत के साथ ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिलनसार, सरल और सहयोगी स्वभाव के दिलबर सिंह बिष्ट के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

दिलबर सिंह बिष्ट लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। अपने पत्रकारिता जीवन के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं, ग्रामीणों की परेशानियों और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनकी लेखनी के माध्यम से क्षेत्र की कई समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रियता और सहयोगी व्यवहार के चलते साथी पत्रकारों के बीच उनकी अलग पहचान थी।

दिलबर सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर जिले के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया। पत्रकार साथियों ने कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक समर्पित और सहयोगी साथी खो दिया है। वे सदैव साथी पत्रकारों के साथ सहयोग की भावना से खड़े रहते थे। उनका निधन पत्रकारिता जगत के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी बड़ी क्षति है।

पत्रकार रमेश पहाड़ी, श्यामलाल सुंदरियाल, देवेंद्र चमोली, कुलदीप राणा आजाद और भूपेंद्र भंडारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

दिलबर सिंह बिष्ट के निधन पर रुद्रप्रयाग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत और भाजपा जिलाध्यक्ष भारतभूषण भट्ट सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पत्रकार के रूप में दिलबर सिंह बिष्ट ने समाज और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया। उनका आकस्मिक निधन उनके परिवार के साथ-साथ पत्रकारिता जगत और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->