35 साल बाद भी बेघर है चिरबटिया ITI।
बैशाखी लाल की दी हुई बैशाखी के सहारे हांफ रहा कॉलेज।
जखोली (रुद्रप्रयाग): प्रदेश सरकार एक ओर उत्तराखंड को शिक्षा का हब बनाने और बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर धरातल पर जिले की शिक्षण संस्थाएं आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही हैं। सुविधाओं के इसी अभाव के कारण पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों की ओर युवाओं का पलायन लगातार जारी है।


