जखोली रेंज में बांज और काफल के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

सोराखाल क्षेत्र में अवैध बांज पेड़ कटान,
खबर शेयर करें:

 

रुद्रप्रयाग: जखोली रेंज में बांज और काफल के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, वन विभाग में हड़कंप।

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के दक्षिणी जखोली रेंज से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। जखोली रेंज के अंतर्गत ग्राम तिमली भरदार के 'झूला धोड़ा पौड़ी' तोक में शनिवार देर रात अज्ञात तत्वों द्वारा संरक्षित प्रजाति के पेड़ों का अवैध कटान किया गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।





 विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गाँव में सड़क निर्माण के नाम पर प्रतिबंधित प्रजाति के करीब 35 से 40 बांज और काफल के हरे-भरे पेड़ों को बेरहमी से काट दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी (जखोली) हरीश थपलियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की एक विशेष टीम को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राथमिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि जिस जगह पर यह कटान हुआ है, वह भूमि आरक्षित वन क्षेत्र (रिजर्व फॉरेस्ट) के तहत आती है, सिविल भूमि है या फिर किसी की नाप भूमि है। स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट आते ही स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->