मिलावटखोरों और अवैध दवा कारोबारियों पर होगी कार्यवाही

मिलावटखोरी व अवैध दवा कारोबार का बाजार
खबर शेयर करें:

 

मिलावटखोरों और अवैध दवा कारोबारियों पर कसी जाएगी नकेल।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में बड़ा फैसला।

रुद्रप्रयाग। आमजन को सुरक्षित व गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ और दवाइयां उपलब्ध कराने तथा मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) ने कमर कस ली है। जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन एवं प्राधिकरण की सचिव श्रीमती पायल सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को खाद्य संरक्षा एवं औषधि सुरक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में खाद्य संरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त श्री मनोज कुमार सेमवाल और औषधि निरीक्षक श्री अमित कुमार आजाद ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। इस दौरान जनस्वास्थ्य संरक्षण, मिलावटी खाद्य सामग्री और अवैध दवाइयों की रोकथाम के लिए कानूनी प्रावधानों के सख्त अनुपालन पर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

सचिव श्रीमती पायल सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा:

"जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों और अवैध दवा के कारोबारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।"

उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे जागरूक बनें और कोई भी सामान खरीदते समय मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट की जांच अवश्य करें।

 बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष विधिक जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे, ताकि जमीनी स्तर पर लोग अपने अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक हो सकें।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->