चीड़ के पेड़ की चपेट में आने से डंपर जलकर राख

वनाग्नि की चपेट में ट्रक,
खबर शेयर करें:

 नन्दानगर में बड़ा हादसा: धधकते चीड़ के पेड़ की चपेट में आने से डंपर जलकर राख।

नन्दानगर (चमोली)। उत्तराखंड के जंगलों में भड़की वनाग्नि अब आबादी और सड़कों तक पहुँचकर तबाही मचाने लगी है। जनपद चमोली के नन्दानगर क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया, जहाँ सलबगड़ मार्ग पर खड़े एक डंपर के ऊपर जंगल की आग से सुलगता हुआ विशाल चीड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरते ही डंपर ने भीषण आग पकड़ ली, जिससे वाहन का अधिकांश हिस्सा जलकर पूरी तरह राख हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त वाहन के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया


 प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे थाना नन्दानगर पुलिस को सूचना मिली कि सलबगड़ रोड पर पुनियारा महादेव के पास एक डंपर धू-धू कर जल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुँचा। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि डंपर (संख्या UK 11 CA 0985) पिछले 8-9 दिनों से तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे पार्क था। पुलिस द्वारा सूचित किए जाने पर मौके पर पहुँचे वाहन स्वामी अनिल पल्लव (निवासी कालेश्वर) ने भी इसकी पुष्टि की।

इस अग्निकांड के कारण सलबगड़ मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय नागरिकों के सहयोग से जलते हुए पेड़ और बुरी तरह क्षतिग्रस्त डंपर को बीच सड़क से हटाकर किनारे किया। मार्ग साफ होने के बाद ही यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया जा सका। पुलिस प्रशासन ने लोगों से जंगलों के आसपास वाहन पार्क न करने की अपील की है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->