विश्व परिवार दिवस” के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

विश्व परिवार दिवस कब मनाया जाता है,
खबर शेयर करें:

 रुद्रप्रयाग में 'विश्व परिवार दिवस' पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

 अपने अधिकारों के प्रति नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक।

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के कुशल निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में शुक्रवार, 15 मई को 'विश्व परिवार दिवस' के अवसर पर एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत गडोरा में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने की।

शिविर में सचिव पायल सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों और विशेषकर महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण, भरण-पोषण, विवाह, तलाक तथा पैतृक संपत्ति में उत्तराधिकार से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी अधिकारों व प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज का कोई भी पीड़ित या जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता और कानूनी सलाह प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही शिविर में श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड, सामाजिक सुरक्षा, श्रमिक पंजीकरण, दुर्घटना सहायता, पेंशन और मातृत्व लाभ जैसी विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को प्रभावी व रोचक बनाने के लिए डीएलएसए के पैरा लीगल वॉलेंटियर्स (PLVs) द्वारा एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने, सामाजिक कुरीतियों को मिटाने तथा महिला व बाल अधिकारों के प्रति बेहद सरल व मनोरंजक ढंग से जागरूक किया गया, जिसे स्थानीय जनसमुदाय द्वारा काफी सराहा गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->