केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्री केदारनाथ यात्रा अपडेट,
खबर शेयर करें:

 

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 32 दिनों में रिकॉर्ड 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के महज 32 दिनों के भीतर 8 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ कमा चुके हैं। केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल ने इस रिकॉर्ड संख्या पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं का यह आंकड़ा बाबा के प्रति अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक है। केदारनाथ के साथ-साथ द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ में भी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

विधायक नौटियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया गया है। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा हर पड़ाव पर स्वास्थ्य, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

"श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।" — आशा नौटियाल, विधायक

विधायक ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के दौरान धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देकर प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने धाम की पवित्रता, स्वच्छता और प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने में सहयोग की भी अपील की। चूंकि इस वर्ष यात्रा करीब साढ़े छह महीने चलेगी, इसलिए उन्होंने देश के अन्य श्रद्धालुओं से अपनी सुविधानुसार योजना बनाकर सुरक्षित यात्रा पर आने का आग्रह किया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->