बदरीनाथ हाईवे पर ओवरटेक के चक्कर में पलटी मैक्स

रुद्रप्रयाग झिरमोली के पास वाहन दुर्घटना,
खबर शेयर करें:

 बदरीनाथ हाईवे पर ओवरटेक के चक्कर में पलटी मैक्स, चालक समेत 9 लोग घायल।

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नारकोटा और रुद्रप्रयाग के बीच झिरमोली के समीप एक मैक्स वाहन ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन डिवाइडर से टकराते हुए हाईवे के नीचे से गुजर रही दूसरी सड़क पर जा गिरा। दुर्घटना में चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य 8 यात्रियों को सामान्य चोटें आई हैं।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सुबह करीब 10:07 बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और आपदा राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। एआरटीओ धर्मेंद्र बिष्ट ने बताया कि यह वाहन श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था, तभी ओवरटेक की कोशिश में यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->