प्रतिभा का सम्मान- ईशा राणा को टैक्सी यूनियन ने दिया मुफ्त यात्रा का तोहफा

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में सर्वोच्च स्थान,
खबर शेयर करें:

 

प्रतिभा का सम्मान: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जनपद में द्वितीय स्थान पाने वाली ईशा राणा को टैक्सी यूनियन ने दिया मुफ्त यात्रा का तोहफा।

जखोली- सफलता जब मेहनत की बदौलत कदम चूमती है, तो पूरा समाज उस पर नाज करता है। कुछ ऐसा ही अनूठा और सराहनीय नजारा मयाली में देखने को मिला, जहाँ श्री वासुदेव टैक्सी यूनियन मयाली ने क्षेत्र की होनहार बेटी का नागरिक अभिनंदन कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की है।

जवाहर नवोदय विद्यालय (जाखधार) की छात्रा कुमारी ईशा राणा पुत्री श्री नरेंद्र सिंह राणा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90% अंक हासिल किए हैं। ईशा ने इस उत्कृष्ट स्कोर के साथ पूरे जनपद  में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बेटी की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए श्री वासुदेव टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हरीश पुंडीर ने एक बड़ी और अनुकरणीय घोषणा की। उन्होंने कहा कि ईशा ने पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है, इसलिए यूनियन के निर्णय अनुसार इस बेटी से यूनियन के किसी भी वाहन में यात्रा करने पर कभी कोई किराया नहीं लिया जाएगा। वह जब तक चाहें, यूनियन के वाहनों में मुफ्त सफर कर सकेंगी।

"बेटियों की ऐसी सफलता पूरे समाज को प्रेरित करती है। ईशा की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।" — हरीश पुंडीर, अध्यक्ष (टैक्सी यूनियन मयाली)

इस सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र दत्त सकलानी और यूनियन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मेधावी ईशा राणा को माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सुरेंद्र दत्त सकलानी ने उपस्थित सभी वाहन चालकों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे भी अपने बच्चों को इसी तरह उच्च शिक्षित करें ताकि वे देश-दुनिया में अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

इस गरिमामय सम्मान समारोह में राकेश बुटोला, अनिल नेगी, राम सिंह और सौरभ चौहान सहित वासुदेव टैक्सी यूनियन से जुड़े तमाम वाहन चालक और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने ईशा के परिजनों को बधाई देते हुए बेटी के हौसले की जमकर सराहना की।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->