बद्रीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा

बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पर सड़क दुर्घटना,
खबर शेयर करें:

 बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा: कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दूसरा सुरक्षित।

कर्णप्रयाग (चमोली): बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचपुलिया के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक जा रहे थे कि अचानक पंचपुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक को बेहद गंभीर चोटें आईं, जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक इस भयावह हादसे में सुरक्षित रहा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। दोनों युवकों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने असम के जोराहाट निवासी 25 वर्षीय सोम बोस्या (पुत्र रोबिन बोस्या) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बक्सर (बिहार) निवासी 25 वर्षीय ऋतिक (पुत्र धनंजय) को हल्की चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद बाधित हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को पुलिस द्वारा पुनः सुचारू करा दिया गया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->