भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय तालतोली मेला

दो दिवसीय तालतोली मेला,
खबर शेयर करें:

 

भक्ति और आस्था के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय तालतोली मेला, मां राजराजेश्वरी ने धियाणियों को दिया आशीर्वाद।


हिनोले पर विराजमान होकर मां राजराजेश्वरी ने दिया भक्तों को दर्शन।

ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग): विकासखंड ऊखीमठ के अंतर्गत प्रसिद्ध सिद्धपीठ जय मां राजराजेश्वरी मंदिर, तालतोली में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय भव्य मेले का शुक्रवार को विधि-विधान के साथ समापन हो गया। ग्यारह गांव और ल्वारा न्याय पंचायत के सहयोग से आयोजित इस मेले में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

मेले का शुभारंभ गुरुवार, 26 मार्च को उत्तराखंड के राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट द्वारा किया गया था, जबकि दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेले के मुख्य आकर्षण के रूप में मां राजराजेश्वरी की पवित्र डोली अपने गर्भगृह से बाहर आई और हिनोले (झूले) में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। विशेष रूप से क्षेत्र की 'दिशा-धियाणियों' (विवाहित बेटियों) ने बड़ी संख्या में पहुंचकर माता के दर्शन किए और मायके की खुशहाली का वरदान मांगा।

मेला समिति के अध्यक्ष कलम सिंह राणा ने बताया कि यह आयोजन हर साल की भांति इस वर्ष भी ग्यारह गांव (तुलंगा, खेड़ा, चौण्डी, भिनोली, सल्या, देवागंण, ल्वाणी, अन्द्रवाणी, नमोली, ल्वारा और जमलोक) के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता और बेटियों के सम्मान का भी प्रतीक है।

इस अवसर पर मेला समिति के उपाध्यक्ष दयाल सिंह राणा, कोषाध्यक्ष देवीप्रसाद बगवाड़ी, मंत्री दौलत सिंह रावत, उप मंत्री आनंद नेगी, ग्राम प्रधान सरिता देवी, ट्रेड यूनियन अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता जशोदा देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->