श्वेता घिल्डियाल ने की अपने पक्ष में मतदान की अपील

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

कांग्रेस अधिकृत ‌प्रत्याशी  जिला पंचायत प्रत्याशी ने बजीरा वार्ड के‌ गांवो का भ्रमण कर जनता से अपने पक्ष मे  मांगे वोट। जनता से किया संवाद।

भ्रमण के दौरान प्रत्याशी को जनता का मिल रहा है भरपूर समर्थन व आशीर्वाद।


जखोली/ ‌विकासखंड जखोली के अन्तर्गत जिला पंचायत प्रत्याशियों के द्वारा गांव-गांव जाकर ‌मतदाताओं को अपने समर्थन मे मतदान करने की अपील कर रहे है।

जखोली के न्याय ‌पंचायत वार्ड नंबर 08‌ से‌ कांग्रेस पार्टी द्वारा ‌प्रत्याशी श्रीमती श्वेता घिल्ड़ियाल ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान घर - घर जाकर लोगों से अपने पक्ष मे वोट मांगे।

उन्होंने कहा कि अगर सभी  बुजुर्गों, बहिन,भाईयो का आशीर्वाद मिला तो मै पूरे क्षेत्र के लिए समर्पित रहूंगी।

जनसमपर्क ‌के दौरान ‌कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने बताया कि बताया कि मुझे जनता ‌का भरपूर समर्थन मिल रहा‌ है  और मतदान के‌ दिन मुझे समस्त क्षेत्रीय जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

बजीरा न्याय पंचायत वार्ड 08 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ‌श्रीमती श्वेता घिल्ड़ियाल ने चुनाव चिन्ह मिलते ही जिला पंचायत सीट से अपना अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रचार‌ के दौरान उन्हें ‌जनता‌ का भरपूर सहयोग मिल रहा‌ है। चुनाव चिन्ह ‌मिलने से पूर्व ‌ श्वेता घिल्ड़ियाल ने जनता के बीच जाकर‌‌ जिला‌ पंचायत ‌सदस्य चुनने हेतु ‌जनता‌ से अपने पक्ष मे वोट देने‌ की अपील ‌की।

 न्याय ‌पंचायत‌‌‌ बजीरा‌ के बुढ़ना,  कोटी, गोर्ती, त्यूंखर, धान्यों, महरगांव, पालाकुराली, धनकुराली, लुठियाग,  चिरबटिया सहित कार्यकर्ताओं के‌ साथ मिलकर कई गांवों  का भम्रण कर  जनसमस्याएं सुनी।

उन्होंने कहा कि अब परिवर्तन का समय आ गया है,लोग बदलाव चहाते है। श्रीमती श्वेता घिल्ड़ियाल ने जनता के बीच जाकर खुले आम बताया है कि बजीरा वार्ड मे  पहले भी दो महिला जिला पंचायत अध्यक्ष और एक जिला पंचायत सदस्य रहा चुकी हैं, लेकिन ‌विकास के नाम‌ ‌केवल जनता को ठगा ‌गया।

जैसा विकास होना‌ था‌ वेसा हुआ नही। अगर जो विकास कार्य ‌हुए भी हैं वो ठेकेदारो तक सिमित रहे। उन्होंने ‌कहा‌ कि  जो‌ मैने‌ जनता से वादे किये ‌है उनको‌ मै निभाने का भरसक प्रयास करूगीं। 

क्षेत्र भ्रमण मे ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, सुरेन्द्र प्रसाद सकलानी, हयात‌सिह राणा, पूर्व जेष्ठ प्रमुख अर्जुन ‌सिह गहरवार, प्रताप सिह नेगी, चैन सिंह पंवार, धर्मपाल रावत, पूर्व प्रधान बुढ़ना सरकार सिह राणा, प्रकाश थपलियाल, धनपाल नेगी, प्रेम सिह राणा, रघुवीर  राणा, सुरेन्द्र काला सहित दर्जनो कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->