विकासखण्ड जखोली में 20 ग्राम प्रधान चुने गए निर्विरोध

जखोली में कितने प्रधान 2025 में निर्विरोध चुने गए,
खबर शेयर करें:

 विकासखण्ड जखोली में 20 ग्राम प्रधान चुने गए निर्विरोध।

 सामूहिक निर्णय लेकर निर्विरोध प्रतिनिधि का चयन करना उस गावँ की सामाजिक समरसता ओर एकजुट होना दर्शाता है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 का बिगुल बजते ही चुनावी अखाड़े में उतरे दिग्गजों के द्वारा आम मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने हेतु प्रेरित करने लिए प्रत्येक मतदाताओं से मिलना जुलना होता है जो कई अनुभवों का मिश्रण होता है।

इस बार जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली की 108 ग्राम पंचायतों में 289 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र भरा गया था जिसमें से 9 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लिया गया।

बाकी 280 प्रत्याशियों में से 20 प्रत्याशी निर्विरोध ग्राम प्रधान बने। अब 260 प्रत्याशियों द्वारा अपना भाग्य चुनावी बिसात के साथ आजमाने के लिए चुनावी समर में अपने दल बल के साथ उतरने का निर्णय लिया गया है।

विकासखण्ड जखोली में निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों के नाम व गांव का नाम- 

1- श्री दिनेश सिंह- ग्राम पंचायत सेम।

2- श्री नरेन्द्र सिंह - ग्राम पंचायत धनकुराली।

3- श्री शीशपाल-  ग्राम पंचायत बक्सीर।

4- श्री वीर विक्रम- ग्राम पंचायत बच्चवाड़।

5- ममता- ग्राम पंचायत पालकुराली।

6- श्री उत्तम सिंह- ग्राम पंचायत जाखणी।

7- श्रीमती सुदीपा- ग्राम पंचायत लुठियाग।

8- श्रीमती रेखा देवी - ग्राम पंचायत कण्डाली।

9- स्नेहा देवी - ग्राम पंचायत धारकूड़ी।

10-  श्री चन्द्र सिंह पंवार - ग्राम पंचायत बधाणी।

11- श्रीमती प्रतिमा देवी- ग्राम पंचायत कोट।

12- श्री संजय सेमवाल- ग्राम पंचायत मुँन्याघर।

13- श्रीमती प्रविन्दा देवी- ग्राम पंचायत लिस्वालटा।

14- श्री सतीश भट्ट- ग्राम पंचायत पूजारगावँ।

15- श्री गुड्डू लाल- ग्राम पंचायत जख़्वाड़ी तल्ली।

16- श्री दरमियान सिंह- ग्राम पंचायत चौपड़ा।

17- श्री सज्जन सिंह- ग्राम पंचायत मथ्यागावँ।

18- श्री सौरभ भट्ट- ग्राम पंचायत डाँगी।

19- श्री देवेंद्र सिंह- ग्राम पंचायत बांसी

20-श्रीमती संग्रादी देवी-  ग्राम पंचायत- सोन्दा

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->