दर्दनाक सड़क हादसे में डॉ. कैलाश पुष्पवान का निधन

डॉ. कैलाश पुष्पवान का सड़क हादसे में निधन,ऊखीमठ किमाना, रुद्रप्रयाग समाचार,
खबर शेयर करें:

 

दर्दनाक सड़क हादसे में डॉ. कैलाश पुष्पवान का निधन, केदारघाटी में शोक।

रुद्रप्रयाग। शुक्रवार, 28 अगस्त को केदारघाटी क्षेत्र को झकझोर देने वाली दुखद खबर सामने आई। जिला पंचायत सदस्य परकंडी प्रीति पुष्पवान के पति डॉ. कैलाश पुष्पवान का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रों, परिचितों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

डॉ. कैलाश पुष्पवान अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। सेवाभाव उनकी कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा था और जरूरतमंदों की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। उनके आकस्मिक निधन को क्षेत्रवासियों ने परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति बताया।

उनके निधन से केदारघाटी में शोक का माहौल है। लोग उनके आत्मीय व्यवहार और सेवाभावी व्यक्तित्व को भावुक होकर याद कर रहे हैं। 


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->