हरेला पर्व पर बांटे 2000 फलदार पौध

हरेला पर्व क्यो मनाया जाता है,
खबर शेयर करें:

   द आर्ट ऑफ लिविंग ने हरेला पर्व पर बांटे 2000 फलदार पौध।

 राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज जयन्ती कोठियाड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेला पर्व।

द आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से जनपद रुद्रप्रयाग के किसानों को हर वर्ष हरेला पर्व पर उपलब्ध करवाई जाती हैं निःशुल्क पौध।

हरेला पर्व उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मंडल का लोकपर्व है जिसे सरकारी प्रयासों से गढ़वाल मंडल में भी इस पर्व को आमजन ने अपनाया है और आज पूरे उत्तराखंड में यह पर्व बड़े धूमधाम से प्रकृति का आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाने लगा है।

समृद्ध पर्यावरण क्षेत्र की खुशहाली का प्रतीक है और पर्यावरण में पारिस्थितिकीय तंत्र के मजबूत होने से मनुष्य व जीवों के साथ पेड़ पौधे भी खुशहाल होतें हैं क्योंकि सभी के जीवन जीने का आधार ही पर्यावरण है जो हमे जीवन जीने के लिए हवा ओर पानी उपलब्ध करवाता है।

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज जयंती कोठियाड़ा में शिक्षकों व छात्र छात्राओं द्वारा  विद्यालय प्रांगण में 50 फलदार पौध का रोपण किया गया व वक्ताओं द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन क्यो जरूरी है तथा हरेला पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान और आदर के भाव को दर्शाने हेतु मनाया जाता है, हम प्रकृति का सरंक्षण छोटी छोटी सावधानियों को रखकर कर सकते हैं पर चर्चा कर प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण की रक्षा को अपना कर्तव्य समझे कि प्रतिज्ञा ली गयी। इस अवसर पर रंजना देवी, कपूर सिंह रावत, मनमोहन सिंह गुसाईं, प्रकाशचंद्र, गोपाल आर्य, कुशलानन्द कोठारी आदि उपस्थित रहे।

सतत विकास के लिए तीन स्तम्भों का मजबूत होना आवश्यक है जिसमें सामाजिक, आर्थिक व पर्यावरणीय कारकों जो कि एक दूसरे के पूरक हैं का  समृद्ध होना आवश्यक है।

पर्यावरण सरंक्षण व आर्थिक स्थिति के साथ साथ दैनिक जीवन में व्यवहार को कैसे रखा जाए पर द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में आज हरेला के पावन पर्व पर स्वयं सेवकों द्वारा 2000 फलदार पौध को निःशुल्क किसानों को जयंती, कोठियाड़ा, चन्दी, ममणी, गोरती, चोरां, खोबली आदि गावों में वितरित किया गया।

द आर्ट ऑफ लिविग संस्था के जिला समन्वयक सुरेश थपलियाल द्वारा बताया गया कि हर साल किसानों 2000 पौधे वितरण करके किसानों से लगवाये जाते है ओर रोपित पौध के सरंक्षण करने का वादा लिया जाता है। इस अवसर पर सुरेश थपलियाल, मोहित खण्डूरी, सुमित पुरोहित, सुशील खण्डूरी, विनय थलियाल उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->