भाजपा के भरोसे पर खरे उतरे भारत भूषण

जनपद रुद्रप्रयाग भाजपा जिलाध्यक्ष बने भारत भूषण भट्ट,
खबर शेयर करें:

 हिमालय की आवाज।

चुनाव अधिकारी मुकेश कोली पर्यवेक्षक पुनीत मित्तल ने की जिला अध्यक्ष की घोषणा।        

भारत भूषण भट्ट बने जिला अध्यक्ष।  पार्टी के भरोसे पर खरा  सबको साथ लेकर काम करुंगा: भट्ट।                                                            

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित विधायक भरत चौधरी एवं आशा नौटियाल ने दी बधाई।

रुद्रप्रयाग। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सौंरा-जवाड़ी वार्ड से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट भारतीय जनता पार्टी के नये जिलाध्यक्ष चुने गए। जिला चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मुकेश कोली और पर्यवेक्षक प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष की घोषणा की। इस मौके पर सूबे के कैबिनेट मंत्री व जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ,विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

इस दौरान भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करुंगा। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबके साथ मिलकर काम किया जाएगा। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जनमानस तक पहुुंचाने के लिए निरंतर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला संगठन में सभी वर्गों को उचित स्थान दिया जाएगा, जिससे जनपद में मजबूत संगठन बने। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह निवर्तमान जिला अध्यक्ष सहित सभी पूर्व पदाधिकारियों से समय-समय पर सलाह व सुझाव लेते रहेंगे। इस मौके पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए शुभकामनाएं दी।                                  इस दौरान जिला चुनाव अधिकारी मुकेश कोली एवं पर्यवेक्षक पुनीत मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रदेश परिषद सदस्य के रूप में रुद्रप्रयाग विधान सभा से भाजपा के वरिष्ठ विक्रम कंडारी एवं केदारनाथ विधानसभा से विपिन्न सेमवाल के नाम की घोषणा भी की ।इस दौरान भाजपा के सभी मंडलों  अध्यक्ष तथा कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->