हिमालय की आवाज/न्यूज पोर्टल।
बारातियों को ले जा रही मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में।
वाहन मे कुल 13 लोग थे सवार, सूचना के मुताबिक 3 लोगो की घटना स्थल पर ही हो गयी थी मौत।
लैंसडौन। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गुनियाल गांव से बारातियो से भरी मैक्स चुड़ई बसड़ा मोटर मार्ग मे नौगांव बैंड के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिर गयी इस हादसे मे एक महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी ,जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया,लेकिन घायल व्यक्ति ने भी कुछ समय पश्चात दम तोड़ दिया। जिससे कि कुल मृतकों की संख्या तीन हो गयी।
बताया जा रहा है कि वाहन मे कुल दो बणु सहित 13 लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों व बारातियों ने रेस्क्यू कर घायलो को खाई से निकाला।
वही घटना की सूचना मिलते ही रिखणीखाल व लैंसडाउन थाने से पुलिस बल ने मौके पर जाकर घायलो को उपचार हेतु बेस अस्पताल कोटद्वार भेजा गया।
वही उपजिलाधिकारी शालिनी मोर्य इस हादसे मे तीन लोगो के मरने की पुष्टि की है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलो को इलाज हेतू बेस अस्पताल कोटद्वार भेजा गया तथा गंभीर रुप से घायलो को एम्स अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया। घटना के बाद से कोटद्वार अस्पताल मे घायलों के परिजनो सहित रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है।
सूचना के मुताबिक दुर्घटना वाहन को चालक बारात वापसी के दौरान अन्य दूसरे व्यक्ति को वाहन को चलाने हेतू सौंपा था।