भाजपा का सदस्यता अभियान

भाजपा का सदस्यता अभियान
खबर शेयर करें:

 मानेंद्र कुमार पप्पू/ दुर्गाधार रुद्रप्रयाग, 

भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण सदस्यता अभियान अपने चरम पर।

सदस्यता अभियान को लेकर पूरे मंडल में गहरा उत्साह है- विक्रम कंडारी।

रुद्रप्रयाग--- भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चल रहे राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत सतेराखाल चोपता भाजपा मंडल के ग्राम सभा बवाई के दोनों बूथों  पर भाजपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया। 

मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र दुर्गाधार के ग्राम बवाई--1, बवाई--2, में सदस्यता अभियान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का  अगस्त्यमुनि   में  प्रस्तावित कार्यक्रम व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी रुद्रप्रयाग ऋषि कंण्डवाल ने बूथों कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों से कहा यह सदस्यता अभियान कार्य पूरे देश भर में किया जा रहा है जिसे हर एक घर के लोगों को भाजपा पार्टी का सदस्य बनना है।

   यह सदस्यता अभियान एक बार फिर नए सिरे से किया जा रहा है राष्ट्र निर्माण में सभी लोग अपना सहयोग दें ज्यादा से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने, साथ ही साथ कल अगस्तमुनि खेल मैदान में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  की रैली का विशाल  जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लखपति दीदी योजना का शुभारंभ करेंगे, आप सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में आकर रैली को सफल बनाएं।

कई दिनों से  सतेराखाल चोपता भाजपा मंडल में  प्रवास  पर आए प्रदेश कार्य समिति सदस्य व मंडल प्रभारी विक्रम कंडारी ने सभी अलग-अलग शक्ति केंद्र संयोजको व भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं मंडल के अंतर्गत सभी बूथों पर जाकर ग्राम वासियों से विनम्रता के साथ स्वेच्छा से भाजपा के नए सदस्य बनाएं, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत व जनता जनार्दन के उत्साह का परिणाम है कि आज हम नए सदस्य बनाने में कामयाब हो रहे हैं प्रदेशवासी भारी संख्या में सदस्य अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।

सदस्यता अभियान के अवसर पर अलग-अलग बूथों पर  मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, सूरज पाल गुसाई, भगत भंडारीआदि सभी  ग्राम वासी उपस्थित रहे

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->