केदारनाथ उपचुनाव की तैयारियां

केदारनाथ उपचुनाव की तैयारियां,
खबर शेयर करें:

हिमालय की आवाज़/

केदारनाथ उपचुनाव की तैयारियां -सभी को साथ लेकर चलना है एकता का संदेश देना है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा एक एक मतदाता से मिलना चुनावी बढ़त को लेकर आश्वस्त होना है।

रुद्रप्रयाग-  सतेराखाल चोपता  भाजपा मण्डल में लगातार कई दिनो से और आज भी कई बूथों पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा बूथ कमेटी कार्यकारणी सदस्यो का सत्यापन पर जोर दिया गया।

मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट  की अध्यक्षता में शक्ति केन्द्र बेन्जी काडेई के बुथ स०168, आगर में बृज भूषण वशिष्ठ जी के द्वारा बूथ  सत्यापन किया गया, बूथ  कार्यकारणी सदस्यो को आह्वान किया कि सभी कमेटी सदस्यो को मिल जुल कर एकता के साथ काम करना है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व विधान सभा केदारनाथ उप चुनाव के निम्मित मण्डल प्रवासी प्रभारी श्री विक्रम सिंह कंडार ने  भाजपा के वरिष्ठ जनों के साथ मंडल के अंतर्गत भ्रमण किया। बूथ स०133 स्वारी ग्वांश में   25 सालों से पार्टी के साथ समर्पित पूर्व सूबेदार उम्मेद सिंह नेगी से मुलाकात की और कहा कि जिन लोगों ने इस संगठन रूपी बट वृक्ष को शिक्षा उनसे मिलने से आत्मिकता ही कुछ और हो जाती है, मन को बहुत सगुन मिलता है।

 चोपता में कई सालों से तन मन धन से सेवा का भाव रखने वालों से विक्रम सिंह कंडारी  ने मुलाकात की और कहा भाजपा संगठन सभी को साथ लेकर चलता है, इस बार हम सभी को एकता का संदेश देना है।

इस  अवसर पर, मंडल अध्यक्ष श्री त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, जसपाल सिंह नेगी, पूर्व प्रधान सत्येंद्र राणा, सुदर्शन सिंह राणा, कीर्तन मंडली अध्यक्ष देवकी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष आरती देवी, अंजू देवी, प्रीति देवी, विशेश्वरी देवी, आशा देवी, आदि सभी कार्यकर्ता सभी मातृ शक्तियां उपस्थित रही।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->