मानव अंगों के जलाशय में मिलने से क्षेत्र में सनसनी

मानव अंगों के जलाशय में मिलने से क्षेत्र में सनसनी
खबर शेयर करें:

मानव अंगों के जलाशय में मिलने से क्षेत्र में सनसनी।

जल पुलिस का सर्च अभियान अन्य अंगों की तलाश में  जारी।

 उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के केलाखेड़ा में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है मिली जानकारी के मुताबिक उधम सिह नगर के केलाखेड़ा नामक स्थान पर मनुष्य की दो टांगे मिली हैं और बाकी हिस्सा अभी नहीं मिल पाए हैं।

    जैसे ही इस घटना के बारे क्षेत्रीय लोगो को पता चला तो  घटना की सूचना यथाशीघ्र पुलिस को दे दी गयी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी। इस घटनाक्रम के नजारे को देखकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन फानन में पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए। 

    आपको बताते चले कि जिले के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के रमपुरा काजी गांव में एक महिला 2 दिन से  चल रही थी पुलिस जब तक इस लापता महिला का पता नही लगा लेती तब तक पुलिस प्रशासन महिला के अंग मानकर चल रही है। जबकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वास्तव में ये अंग उसी महिला के हैं जो दो दिन से लापता चल रही है।

    वही सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रमपुरा काजी में एक महिला जो कि 5 भाई और एक सौतेले भाई के साथ यहां रहती थी वो महिला दो दिन से गायब चल रही है जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बीते रोज इसके भाइयों ने पुलिस चौकी मे की है। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्यवाही अमल में लानी शुरू कर दी  और लापता महिला की तलाश शुरू कर दी।

      इसी बीच आज स्थानीय लोगों के द्वारा  घर के पास 100 मीटर दूरी पर स्थित बौर जलाशय में पैर में कपड़ा और शरीर का हिस्सा देखा। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी ओर घटनास्थल पर पुलिस पहुंचने के बाद घटनाक्रम 

पुलिस घटना की छानबीन कर रही है और  परिजनों के द्वारा पायजामा की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए कार्यवाही कर रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम के द्वारा जांच की जा रही है और वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड जल पुलिस के गोताखोर भी बाकी शरीर की तलाश करने में जुट गए हैं। 

   मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मामले के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। एसओजी और अन्य टीमें भी मौके पर बुलाई गई हैं। जल पुलिस के 4 जवानों के द्वारा सर्च अभियान अभी जारी है और अन्य अंग खोजने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं स्थानीय ग्रामीण भी इसमें पुलिस की सहायता कर रहे हैं।

आपको बता दें कि मानव अवशेषों में दो पैर और एक पैर का पंजा मिला है। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ-साथ डॉग भी घटना स्थल है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->