रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।
दवाखाना से घर लौट रही महिला के ऊपर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फेंका गया तेजाब।
घायल अवस्था मे महिला को कराया गया अस्पताल मे भर्ती सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस।
रुड़की-जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत रुड़की मे शनिवार रात्रि को अस्पताल से अपने घर को लौट रही महिला पर आरोपी ने महिला के ऊपर तेजाब फेंक की घटना सामने आयी है। अचानक हुए इस एसिड हमले मे युवती बूरी तरह झुलस गयी, जैसे ही आरोपी मे महिला के ऊपर तेजाब फेंका वैसे ही महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी। महिला की चिल्लाने की आवाज़ सुनकर आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और ईसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर थाना प्रभारी मय फोर्स घटना स्थल पहुँचकर मामले का जायजा लिया।तत्पश्चात पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया।वहीं आरोपी की तलाश के लिए सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।इस समन्ध मे पुलिस को कोई तहरीर नही दी गयी।पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा।
वही सिविल अस्पताल से महिला को कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। अभी तक आरोपी फरार बताया जा रहा पुलिस आरोपी की तलाश मे जुटी है,जानकारी के मुताबिक कस्बे का एक निवासी पर एक युवती ने लगभग दो सप्ताह पूर्व पुलिस को तहरीर दी थी कि एक व्यक्ति ने शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने की कोशिश की।