रामरतन पवांर/ गढ़वाल ब्यूरो
गुसांई इलेक्ट्रॉनिक्स दुर्गाधार मे किया गया,सीएसपी (CSP,)एसबीआई (SBI) ( ग्राहक सेवा केंद्र भारतीय स्टेट बैंक का उद्घाटन।
चोपता शाखा के स्टेट बैंक उमेश डोगरा ने रिब्बन काटकर ग्राहक सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन।
तल्ला नागपुर क्षेत्र रुद्रप्रयाग के अंतर्गत दुर्गाधार में ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक चोपता के शाखा प्रबंधक श्री उमेश डोगरा जी के द्वारा रिबन काटकर किया गया।
शाखा प्रबंधक ने कहा दुर्गाधार में ग्राहक सेवा केंद्र के खुलने से क्षेत्रीय लोगों को दिक्कतों का सामना अब नहीं करना पड़ेगा बैंकों से दी जाने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ इस केंद्र से मिलेगा जैसे कि कैश निकालना कैश जमा करना कैश ट्रांसफर करना पासबुक एंट्री करना आधार कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड स्वैप मशीन के द्वारा सभी लाभ प्राप्त कर सकते हैं,
जीरोमास प्राइवेट लिमिटेड से आए हुए असिस्टेंट मैनेजर श्री विमल सिंह रावत जी ने कहा हमारी माताओं बहनों बड़े बुजुर्गों सभी को बैंकों में लंबी कतार लाइन में खड़ा होना पड़ता है इस सीएसपी सेंटर के खुलने से आसानी से कम समय में बैंक से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा नए खाते खोलने से लेकर सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, अटल पेंशन योजना आदि सभी बीमा पॉलिसियों के बारे में लाभ ले सकते हैं। बैंक से संबंधित सभी प्रकार के कार्य किए जाएंगे ।
इस शुभ अवसर पर सेंटर के प्रोपराइटर हरीश सिंह गुसाईं, सामाजिक कार्यकर्ता मानेंद्र कुमार, वन पंचायत सरपंच बसंती देवी, पूर्व प्रधान रामेश्वर सेमवॉल्, देवेंद्र बर्तवाल, वीरपाल सिंह गुसाईं, मनीष गुसाईं मदन गुसाईं, भरत सिंह रावत, दिनेश सिंह गुसाईं आदि सभी व्यापार संघ के लोग उपस्थित रहे


