त्यूँखर गाँवो के बयोवृद सामाजिक कार्यकर्ता, रंगमंचकर्मी की मौत से पूरे क्षेत्र मे फैली शोक की लहर

विकासखंड जखोली अन्तर्गत ग्राम पंचायत त्यूँखर के निवासी बयोवृद भरत सिह बुटोला का आज सुबह अपने निवास स्थान त्यूँखर मे देहवासन हो गया वे 86 वर्ष के थे और
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

त्यूँखर गाँवो के बयोवृद सामाजिक कार्यकर्ता, रंगमंचकर्मी की मौत से पूरे क्षेत्र मे फैली शोक की लहर।



सूर्यप्रयाग घाट मे सैकड़ो लोगो की उपस्थित मे की गयी स्व० भरत सिह बुटोला की अन्तेष्टी।

जखोली- विकासखंड जखोली अन्तर्गत ग्राम पंचायत त्यूँखर के निवासी बयोवृद भरत सिह बुटोला का आज सुबह अपने निवास स्थान त्यूँखर मे देहवासन हो गया वे 86 वर्ष के थे और लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था।

स्वर्गीय भरत सिह बुटोला क्षेत्र के माने जाने व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। भरत सिह बुटोला ने अपना सारा जीवन क्षेत्र के सामाजिक कार्यों मे बिताया,वे एक कलाकार व रंगमंचकर्मी थे।साथ ही साथ वे भारतीय जनता पार्टी के अच्छे कार्यकर्ता भी रहे,उन्होंने सामाजिक क्षेत्र मे हमेशा अपने जीवन मे गाँवो मे होने वाले कार्यों मे हमेशा अपना योगदान दिया, वे समाज के अच्छे प्रेरणा स्रोत रहे।

इसी प्रेरणास्रोत के चलते स्व० भरत सिह बुटोला ने क्षेत्र मे अपनी कलाकारी की छाप छोड़ी इन्होने अपने सामाजिक जीवन के साथ साथ अनेक धार्मिक कार्यों मे जीते जी अपना भारी योगदान निभाया, रामायण के तो ये महान ज्ञाता माने जाते थे। रामलीलाओं, पाड़व नृत्यों जैसे धार्मिक कार्यों मे तो इन्होंने अपनी छाप छोड़ी।आज मरोपरान्त बुटोला के कार्यो की सराहना की जा रही है। ऐसे महापुरुषो हमेशा चले जाने के बाद समाज मे गाथाएं गायी जाती है ।

स्व० भरत सिह बुटोला की अंतेष्टी आज सूर्यप्रयाग घाट मे सैकड़ो लोगो की मौजूदगी मे उपस्थित मे की गयी उनकी चिता को उनके जेष्ट पुत्र पूर्व प्रधान महावीर बुटोला, बलबीर सिह बुटोला, रघुवीर सिह बुटोला और भगवान सिह बुटोला ने मुखाग्नि दी।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष महावीर सिह पंवार. सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिह कैन्तूरा, गंभीर सिह पवांर,   पूर्व प्रधान अषाड़ सिह राणा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->