युवाओं में बढ़ती नशे की लत रोकने का चमोली पुलिस का सार्थक प्रयास

बच्चों एवं युवाओं के गलत संगत में पड़कर नशे की ओर आकर्षित होने से बचाने हेतु चमोली पुलिस द्वारा एक्शन मोड में आकर पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र ड
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

युवाओं में बढ़ती नशे की लत रोकने का चमोली पुलिस का सार्थक प्रयास।

थाना गोपेश्वर पुलिस ने विद्यालयों में जाकर नशे के बुरे प्रभावों के प्रति किया जागरूक।

बच्चों एवं युवाओं के गलत संगत में पड़कर नशे की ओर आकर्षित होने से बचाने हेतु चमोली पुलिस द्वारा एक्शन मोड में आकर पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है।

    इसी क्रम में आज दिनांक 03/12/2022 को थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा गोपेश्वर क्षेत्रांतर्गत स्थित विभिन्न विद्यालयों में गोष्ठी का आयोजन कर बच्चों को नशे से दूर रहने व नशे से होने वाले घातक दुष्परिणामों से अवगत कराने के साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल प्रशासन ने चमोली पुलिस द्वारा आयोजित कार्यशाला की सराहना करते हुए समय समय पर बच्चों को जागरूक करने हेतु इसी प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन करने का आग्रह किया गया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->