वाहन दुर्घटनाग्रस्त 4 की मौत 3 घायल।
शेराघाड रोड लिगुडता मोड़ के पास बारात की गाड़ी खाई में गिरी जिसकी सूचना अल्मोड़ा SDRF टीम को मिली जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक राजेश जोशी के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर वाहन फोर्ड फिएस्टा वाहन संख्या (UK 18H 6578) जो मोटरमार्ग से करीब 100 मीटर खाई में गिर गया था। राहत और बचाव का कार्य युद्धस्तर पर करते हुए 3 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और 4 शवों को खाई से निकाला गया।
शवों को आगे की कार्यवाही के लिए राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया। सभी लोग शादी में शामिल होने बेरीनाग गए थे और शादी में शामिल होकर वापसी में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।


