वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF मौके पर।
वाहन में 3 महिला और 1 पुरुष सवार थे।
नीलकंठ रोड़ पर दोबाटा के पास वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना थाना लक्ष्मण झूला द्वारा एसडीआरएफ को दी गई।
वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने पर ढालवाला पोस्ट से मुख्य आरक्षी अर्जुन पवार के नेतृत्व में बचाव दल मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचने पर रेस्क्यू टीम द्वारा राहत और बचाव का कार्य शुरू किया जिसमें मोके पर Eco स्पोर्ट्स गाड़ी, वाहन संख्या UK14 8151 दुर्घटनाग्रस्त थी, जिसमे 4 लोग (03 महिला व 01 पुरूष ) सवार थे। सभी घायलों को रेस्क्यू कर AIIMS पहुंचाया गया।
वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी के समन्वित प्रयास जरूरी हैं जिससे लगातार हो रहे वाहन दुर्घटना के कारणों को जानकर उनका निदान करने में सभी को आगे आना होगा।


