अवैध शराब कारोबारियों के बुलन्द हौसले को तोड़ने में कामयाब रुद्रप्रयाग पुलिस।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा जिसकी बाजार कीमत 7 लाख 75 हजार रुपये है।
अंग्रेजी शराब की 96 पेटी बरामद।
पहाड़ से पलायन ओर खाली होते जा रहे पहाड़ को खोखला करने में अपनी ताकत झोंक चुकें है शराब माफिया। शराब माफियाओं के द्वारा अवैध शराब का कारोबार कितने बड़े स्तर पर किया जा रहा इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता कि प्रत्येक गावँ में इनकी ब्रांचें खुली हुई हैं। छोटा बाजार हो या बड़े बाजार सर्व सुलभ साधन बन गया है।
कल शाम को 6 बजे के लगभग रुद्रप्रयाग बायपास जवाड़ी चौकी में चेकिंग के दौरान 96 पेटी अवैध शराब का भारी जखीरा पकड़ा गया। यह शराब पिकअप में परिवहन की जा रही थी जिसकी बाजार कीमत 7 लाख 75 हजार के करीब आंकी गयी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा बताया गया कि रुद्रप्रयाग से श्रीनगर की तरफ छोटा पिकप अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है वाहन चालक मस्तान सिंह को मयमाल गिरप्तार कर आबकारी नियमों में कार्यवाही की जा रही है।
आबकारी विभाग के द्वारा कितनी कार्यवाही अवैध शराब के प्रचलन को रोकने में की जा रही हैं सिर्फ सालभर में गिनती की यह दिखाने को हम भी हैं।
शराब माफिया दिन दहाड़े शराब को परिवहन कर रहे हैं। बेखोफ किसकी शह पर हैं यह विचारणीय प्रश्न है और पहाड़ में विचारणीय ही रहेगा यह प्रश्न क्योंकि इसका जबाब कोई नही देगा।
जब सरकार ने शराब कारोबारियों को लाइसेंस दे रखे हैं तो एक जगह दुकान के लिए दे रखे हैं और हर दिन खबर ओर आमजन के बीच अवैध शराब की चर्चाओं की बात से यही लगता है कि नकेल न कसकर प्रत्येक घर मे शराब कैसे पहुंचे की रणनीति पर शराब माफिया काम कर रहे हैं और बहुत हद्द तक इस रणनीति में शराब माफिया सफल भी हुए हैं।
सरकार को चाहिए कि शराब को आम दुकानों के माध्यम से बेचे जाने की पहल शुरू करने में देरी न करे इससे राजस्व बढेगा ओर सरकार खुशहाल जनता बेहाल का सपना पूरा होगा।
रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही सराहनीय है ऐसी कार्यवाही को लगातार की जाए यह अपेक्षा सभी की है।


