पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सुनी जनसमस्याएँ

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई व लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने तिलवाड़ा के गढ़वाल मंडल के अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जनसमस्याओं को सुना, मंत
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सुनी जनसमस्याएँ।

बैठक मे जिलापंचायत अध्यक्ष, प्रमुख, के चुनाव सीधे जनता के माध्यम से करने की भी रखी गयी बात।

तिलवाड़ा। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई व लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने तिलवाड़ा के गढ़वाल मंडल के अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जनसमस्याओं को सुना, मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए, कार्यकर्ता व भाजपा जिला संगठन जिले में होने वाली  समस्याओं व दिक्कतों को सरकार के मंत्रियों के संज्ञान में लाएं ताकि समस्याओं का निराकरण हो सके ओर जनता को भी सरकार की विकास व जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ मिल सके। 

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंचायती राज के तहत उनकी मंशा है कि पंचायतें मजबूत होकर अपनी आर्थिकी के साधन तैयार करें। जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख के चुनाव नगर पंचायतों की तरह सीधे जनता के माध्यम से हो, जिस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को भी कायकर्ताओ की जनसमस्याओ को तत्काल निराकरण करने के लिए निर्देशित किया, मंत्री ने कहा कि छोटी छोटी समस्याओं का निस्तारण निचले स्तर पर ही शीघ्र किया जाना चाहिए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष बाचस्पति सेमवाल, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी,  जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, बद्री केदार मंदिर समिति के सदस्य दरमियान सिंह राणा, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकास डिमरी, भाजयुमो जिला प्रभारी ओम  प्रकाश बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष कुलबीर सिंह रावत, मेहरवान सिंह रावत , सुरेन्द्र सिंह रावत, गंभीर सिंह बिष्ट एवं  दीपराज बंगारी, शत्रुघन नेगी, अनूप सेमवाल, जयप्रकाश सेमवाल, गिरवीर रावत, घनश्याम पुरोहित, आशीष कंडारी विक्रम पेलड़ा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->