तेंदुए द्वारा युवक को बनाया गया निवाला।
पहाड़ों में जंगली जानवरों का कहर दिन हो रात लगातार जारी है। जंगली जानवरों में बाघ के द्वारा किये गए हमलों की वारदातें बढ़ने का क्या कारण हो सकता है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग धनगढ़ी के पास बाघ ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद आसपास के गावों में दहशत का माहौल है क्योंकि बाघ के मुहँ आदमी का खून लगने का अर्थ है वह अब आदमखोर बनेगा।
घटना रामनगर में कार्बेट पार्क के पास गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग धनगढ़ी के पास की है जहां एक युवक को बाघ ने अपना निवाला बना दिया, ओर बाघ द्वारा युवक के शव को जंगल मे ले जाकर युवक के शरीर को क्षत विक्षत कर दिया, शव को 15 घण्टे की कड़ीं मशक्कत के बाद आधा खाया शव बरामद हुआ है। शव को कपड़े और शारीरिक बनावट के आधार पर विक्षिप्त बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी 12 दिसम्बर 2022 को सायं को 6 बजे के लगभग रामनगर के पास धनगढ़ी से एक किलोमीटर की दूरी पर कुछ कपड़े लोगों द्वारा देखे गए जो किसी अनहोनी घटना का संकेत दे रहे थे। इस क्षेत्र में बाघों के होने और बाघ द्वारा अपना शिकार बनाये जाने की सम्भावना वन विभाग द्वारा जताई गई। घटना की जानकारी मिलते ही कार्बेट पार्क के निदेशक धीरज पांडे, व रामनगर के डीएफओ कुंदन कुमार द्वारा सयुंक्त रूप से अपने दोनों विभागों की टीमों के साथ नेशनल हाइवे ओर आसपास चेकिंग अभियान चलाया गया।
अंधेरा अधिक होने के कारण खोजबीन का कार्य रोका गया । आज सुबह खोजबीन करने पर 9 बजे शव को कोसी नदी के पास पाया गया।
लोगों के द्वारा बताया गया कि विक्षिप्त युवक को सोमवार की शाम को लोगों द्वारा वापस भेजा गया था जंगल की तरफ जाने के कारण बाघ ने अपना निवाला बना लिया पूर्व में भी विक्षिप्तों को बाघ अपना निवाला बना चुका है।


