अंकिता हत्याकाण्ड के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य की बढ़ी मुश्किलें।
विनोद आर्य पर उनके ड्राइवर द्वारा जान से मारने के लिए करवाया गया हमले का लगाया आरोप।
अंकिता हत्याकांड के बाद पुलकित आर्य ओर उसके पिता विनोद आर्य लोगों के आंखों के कांटे बने हुए हैं यह कितना बड़ा गुंडा है इसकी बानगी विनोद आर्य के ड्राइवर ने खोल दी।
हिंदी फीचर फिल्मों की स्टाइल में काम तमाम करवाने की फिराक ओर साजिश रचने जैसे काम करने का माहिर लगता है अपने ड्राइवर के साथ कि गयी इस घटना के बाद।
विनोद आर्य के वाहन चालक रोहन काम्बोज निवासी छुटमलपुर उत्तरप्रदेश का निवासी है ने बताया कि वह वाहन चालक का कार्य करता है और विनोद आर्य मसाज ओर गलत काम करने को कहता है जिसका विरोध करने पर अपने बेटे से मिलने जेल में जाने के बाद पुलकित आर्य को मिलने गए विनोद आर्य द्वारा हमला करवाना ओर उसके बाद अपने घर मे कोरे कागज पर साइन करवाना, मारपीट के साथ धमकी देना तथा रोहन काम्बोज पर लगी चोट बताती है कि बाप बेटे से बढ़कर है ।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है देखतें हैं आगे क्या होता है।







