NIOS डीएलएड मामले में सीएम ने तलब की रिपोर्ट, इनकी जा सकती है नोकरी

मामला राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) कर चुके अभ्यर्थियों को 2648 पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में
खबर शेयर करें:

 NIOS डीएलएड मामले में सीएम ने तलब की रिपोर्ट, इनकी जा सकती है नोकरी।

यह प्रकरण 35 NIOS से डीएलएड कर चुके  अभ्यर्थियों से जुड़ा है।

NIOS डीएलएड मामले की रिपोर्ट सीएम धामी ने तलब की है, हाईकोर्ट के फैसले को उत्तराखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनोती दी थी, पूर्व में NIOS से डीएलएड अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती में शामिल किया गया था बाद में इन्हें शिक्षक भर्ती में शामिल करने से इनकार कर लिया गया। सरकार के इस फैसले के खिलाफ NIOS से डीएलएड करने वाले परीक्षार्थी हाईकोर्ट चले गए थे।

     मामला राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) कर चुके अभ्यर्थियों को 2648 पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल करने के हाईकोर्ट के फैसले को सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनोती दी गयी है।

     शिक्षा सचिव के अनुसार न्याय विभाग से इस सम्बंध में सुझाव मांगा गया था और उसके बाद याचिका दायर की गई थी, इस प्रकरण की मुख्यमंत्री ने सम्पूर्ण तथ्यों को लेकर रिपोर्ट तलब की है  जिसके कारण इस प्रकरण पर अभी कोई कार्यवाही आगे नही बढ़ पाई है।

       इस मामले में 60 से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति रद्द होगी, शिक्षा विभाग के अनुसार यदि NIOS से डीएलएड को शिक्षक भर्ती में शामिल किया जाता है तो 60 से अधिक बीएड के आधार पर नियुक्ति पा गए शिक्षकों की नियुक्ति रदद् की जाएगी, ओर इस मामले में मुख्यमंत्री धामी क्या निर्णय लेते हैं जिसके बाद सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को वापस लेने या आगे बढाने को लेकर जो भी निर्णय होगा उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही कि जाएगी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->