ग्राम पंचायत देवल में शादी व्याह के अवसर पर शराब परोसने पर पाबंदी

ग्राम प्रधान शम्भू प्रसाद उनियाल की अध्यक्षता मे गांव मे शादी व्याह आदि कार्यों मे शराब न परोसे जाने से समन्धी महिला मंगलदल की एक बैठक आहुत की गयी ज
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

विकासखंड जखोली के ग्राम पंचायत देवल मे प्रधान की अध्यक्षता मे बैठक का किया गया आयोजन।

बैठक के दौरान ग्राम पंचायत मे शादी व्याह पर पूर्ण रूप से शराब पर प्रतिबंध लगाने के सम्बंध में किया गया प्रस्ताव पारित। शराब न परोसने का निर्णय।

जखोली-अगर युवा पीड़ी ही गलत रास्ते पर जाने लगी तो निश्चित ही उसका भविष्य अंधकार की और चला जाता है।

हमारे देश के युवा वर्ग को जिन्दगी के हर पहलु को जीने की इच्छा होती है। आज कि युवा वर्ग नशे को अपनी शान समझने लगा है।आखिर कैसे नशे से युवा पीड़ी को बचाया जा सकता है शायद ही इसका जबाब किसी राज्य की सरकारों के पास हो।आज के युग मे ग्रामीण इलाकों मे शादी,व्याह, मुडंन आदि कार्यों मे लगातार शराब पिलाये जाने का प्रचलन काफी मात्रा मे बढ़ चुका है जिसका असर अधिकांश नौजवानों की जिन्दगी पर पड़ा है।

कई नौजवान तो आज शराब के आदि हो चुके हैं। इसी  क्रम मे आपको बताते चले कि विकासखंड जखोली के निकटवर्ती गाँव मे अभी हाल मे ग्राम प्रधान शम्भू प्रसाद उनियाल की अध्यक्षता मे गांव मे शादी व्याह  आदि कार्यों  मे शराब न परोसे जाने से समन्धी महिला मंगलदल की एक बैठक आहुत की गयी जिस बैठक मे सभी ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

  बैठक के दौरान ग्रामीणों का कहना है कि कुछ वर्षों से ग्राम पंचायत मे शादी व्याह मे लगातार शराब को परोसा जा रहा है,  जिस कारण से सबसे ज्यादा नशे की प्रवृत्ति नौनिहालों व नौजवानों मे बढ़ रही। आज जिन हाथो मे पेन, किताब दिखाई देने चहिये थी, उन हाथो मे शराब की बोतले दिखाई दे रही।स्कूल छात्र अपने माँ बाप से किसी तरह बहाना बनाकर शराब के ठेको से शराब लाकर जगह बैठक शराब पी रहे है। यहाँ तक की शव दाह के समय मुर्दा घाटो पर भी शराब परोसी जा रही है जो एक बहुत बड़ा अपराध है। 

ग्राम प्रधान व महिला मंगलदल ने कहा कि शादी, व्याह मे अगर ग्राम पंचायत मे कोई भी व्यक्ति अगर शराब परोसेगा तो पकड़े जाने पर उस परिवार को 20 हजार का जर्बाना सहित कानूनी कार्यवाही भी की जायेगी।

शराब पीकर शोर शराबा व अभ्रदतापूर्ण व्यवहार अगर जो व्यक्ति करेगा उस व्यक्ति से 1000 रूपये आर्थिक दण्ड के रुप मे लिया जायेगा तथा वसूले गये आर्थिक दण्ड की धनराशि महिला मंगलदल के खाते मे जमा की जायेगी।साथ ही ग्राम पंचायत मे उपरोक्त कार्यो मे मदद करने हेतू ग्राम पंचायत ने जखोली तहसील प्रशासन से मदद हेतू एक ज्ञापन भी सौंपा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->