राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा की जोशीमठ के सभागार में हुई बैठक

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा विकासखण्ड जोशीमठ की महत्वपूर्ण बैठक जोशीमठ ब्लॉक सभागार में सपन्न हुई। जिसमें आगामी 18 दिसम्बर
खबर शेयर करें:

 गढ़वाल ब्यूरो

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा की जोशीमठ के सभागार में हुई बैठक।

विधायक या संसद सदस्य बनने पर पैंशन ओर भत्तों की गारण्टी पर नोकरी करके अपना जीवन लगाने वाले को मझधार में छोड़ दिया।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा  विकासखण्ड जोशीमठ की महत्वपूर्ण बैठक जोशीमठ ब्लॉक सभागार में सपन्न हुई।  जिसमें आगामी 18 दिसम्बर 2022 को कर्णप्रयाग में होने वाली पेंशन हुँकार रैली को लेकर चर्चा की गई। 

मोर्चा के प्रंतीय आई टी सेल प्रभारी अवधेश सेमवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए यह निर्णायक समय है। इसलिए कार्मिकों की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक नजीर पेश करते हुए सरकार कार्मिकों की पुरानी पेंशन बहाल करे। जिस निम्मित केंद्र सरकार राज्य सरकार का ध्यान कर्मचारियों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाली की ओर  आकर्षित करने के  पेंशन हुँकार रैली कर्णप्रयाग में आयोजित की जा रही है। 

    इस रैली का मकसद सरकार के प्रतिनिधियों और सरकार में बैठे मंत्रियों का ध्यान पुन: इस ओर ले जाना है। 2005 के बाद से इस पुरानी पेंशन योजना को बंद करके बहुत बड़ा अन्याय किया गया है। अब भूल सुधार का समय है। सरकारें सरकारी कार्मिकों की एकता और ताकत को नजरअंदाज नही कर सकती।

मोर्चा के जोशीमठ ब्लॉक अध्यक्ष मदनमोहन जोशी ने  कहा पेंशन हुँकार रैली कर्णप्रयाग में जोशीमठ ब्लॉक के कार्मिकों की शत प्रतिशत उपस्थिति रहेगी, अब उत्त्तराखण्ड का कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संजीदा हो चुका है यही संजीदगी 18 दिसम्बर को कर्णप्रयाग में दिखेगी।

मोर्चे के ब्लॉक प्रवक्ता दीपनारायण तोपाल ने कहा कि जब सरकारी कर्मचारियों के बात बुढ़ापे की आती है तो कार्मिकों को केवल पेंशन का सहारा ही नजर आता है। नई पेंशन स्कीम शिक्षक कर्मचारी के हित में नहीं है। इसके कई दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं।पेंशन हुँकार रैली के माध्यम से हम राज्य सरकार से जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हैं।

उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय सिमिति जनपद चमोली के अध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा कि कहा कि लंबे समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन को फिर से बहाल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसलिये  पेंशन हुँकार रैली आयोजित की जा रही है। नई पेंशन योजना से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को नाममात्र की ही पेंशन मिल रही है। 

मोर्चे के ब्लॉक संगठन सचिव सोमेश भंडारी ने कहा कि नेता स्वयं पुरानी पेंशन ले रहे हैं किंतु कर्मचारियों के ऊपर नई पेंशन योजना थोपी गयी है जो सेवानिवृत्त कर्मचारी के गौरवमयी जीवन यापन में सबसे  बड़ा अवरोध है।

   बैठक का संचालन जगदीश प्रसाद सिलोड़ी ने किया। बैठक मे अशीष मिश्रा, सुधीर सिंह,  उमेश नौटियाल, किशोरी मंशवाल, वेनी प्रसाद, अनिल सिंह रावत, मंगत राज, गोपेन्द्र राणा, गीता चौहान,  सरिता सकलानी, मातवर सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों कर्मचारी उपस्थित थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->