चमोली पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी

पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में डोर टू डोर सत्यापन अभियान चलाने हेतु निर्
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

 चमोली पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी।

पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में डोर टू डोर सत्यापन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। 

       आज दिनाँक 04/12/2022 को जनपद के समस्त थाना एवं चौकियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में वृहद स्तर पर डोर टू डोर सत्यापन अभियान चलाकर किरायेदारों, फड़-फेरी वालों, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गयी।

    उक्त अभियान के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उन मकान मालिकों,  जिनके द्वारा अपने किरायेदारों सत्यापन नहीं कराया गया, के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चलानी कार्रवाई की गई। 

    साथ ही सभी व्यक्तियों को अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने तथा किरायेदारों का समय से सत्यापन कराने संबंधी निर्देश निर्गत किए गए।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->