रामरतन सिंह पंवार/गढ़वाल व्यूरो
हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर दौड़ का आयोजन।
खंडविकास जखोली मे मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया खेल कूद प्रतियोगिता आयोजन।
प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि के रुप मे मौजूद रहे विधायक प्रतिनिधि व ललूड़ी के क्षेत्रपंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी।
मेजर ध्यानचंद जिन्हें हॉकी का जादूगर के नाम से जाना जाता है इनका जन्म उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 29 अगस्त 1905 को हुआ था। मेजर ध्यानचंद भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी थे, हॉकी स्टिक और गेंद पर इनकी मजबूत पकड़ के कारण इन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। इन्ही के जन्मदिवस 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
जखोली- 29 अगस्त को हाकी खेल के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर. राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य मे जनपद रूद्रप्रयाग के विकासखंड जखोली मुख्यालय मे 15 से 19 बर्षीय विद्यालयी छात्र-छात्राओं के द्वारा 03 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, पुलिस एवं मीडिया के समन्वय से कराया गया। इस दौड़ मे विकासखंड जखोली के दूरस्थ गाँवो से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौड़ प्रतियोगिता मे लगभग 150 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
वही 3000 मीटर की दौड़ खानसौड़ से और जखोली मुख्यालय तक आयोजित की गयी। दौड़ को उपजिलाधिकारी जखोली परमानंद राम ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। प्रतियोगिता मे बालक/बालिकाओं मे से 10-10 बच्चों को पुरुस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक के प्रतिनिधि भूपेन्द्र भंडारी मौजूद रहे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, खंडविकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह, राईका रामाश्रम के प्रधानाचार्य गजपाल जगवाण, संदीप पवांर, शिक्षकगण परमेन्द्र जी, मनमोहन सिंह गुसाईं, अमित गोस्वामी, सरिता कप्रवान, परम सिह, देवेन्द्र, देवराज, सन्दीप कुमार, युवा कल्याण से विजय सिह रावत, आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय गोल्ड मेडल विजेता स्वीइंग विवेक राणा जखोली को सम्मानित किया गया।
मेजर ध्यानचन्द का संक्षिप्त जीवन परिचय -
| पूरा नाम (Full Name) | मेजर ध्यानचंद सिंह (Major Dhyanchand) |
| जन्म तिथि और स्थान (Date Of Birth & Place) | 29 अगस्त 1905, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश |
| मृत्यु का समय और स्थान (Date Of Death & Place) | 3 दिसंबर, 1979 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली |
| माता पिता का नाम (Parents Name) | समेश्वर दत्त सिंह (पिता) शारदा सिंह (माता) |
| उपनाम और प्रसिद्धि (Nickname & Popularity) | हॉकी का जादूगर (hockey wizard) |
| ध्यानचंद जी स्पेशल (Sir Dhyanchand Special) | राष्ट्रीय खेल दिवस (National sports day) इनकी जयंती पर मनाया जाता है। |
| लंबाई (height) | 5 फिट 7 इंच |
| ओलंपिक गोल्ड (Olympic Gold Medal List) | 1936 बर्लिन,(स्वर्ण पदक) 1932 लॉस एंजेलिस,(स्वर्ण पदक) 1928 एम्स्टर्डम (स्वर्ण पदक) |
| पेशा (Profession) | फील्ड हॉकी (Field Hokey) |
| सेवा (Service) | भारतीय ब्रिटिश सेवा (Indian British Army) |
| क्रम संख्या | पुरुस्कृत होने वाले छात्र का नाम | निवासी | छात्राओं का नाम | निवासी |
|---|---|---|---|---|
| 1 | सुमित भारती | कोट बांगर | सरस्वती राणा | बुढ़ना |
| 2 | मोहित मैंगवाल | गैठाणा | लक्ष्मी | कोट बांगर |
| 3 | अरविन्द मैंगवाल | गैठाणा | मनीषा | कोट बांगर |
| 4 | अभिनव नेगी | पाजंणा | साक्षी | बजीरा |
| 5 | उपेंद्र | कुनियाली | किरण | जखोली |
| 6 | पवन कैंत्युरा | कांडई | अलका | जखोली |
| 7 | सुनील कैंत्युरा | पाजंणा | दिव्या | बुढ़ना |
| 8 | नितिन | पाजंणा | किरण | तैला |
| 9 | सूरज | कोट बांगर | सपना | कोट बांगर |
| 10 | सौरभ भट्ट | कपनियां | पूजा | कोट बांगर |


